Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कदमा से नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने जांच के क्रम में बिरसानगर जोन नंबर 3 में छापेमारी करके आरोपी तारकेश्वर कुमार उर्फ पारस कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वहां से नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है. इसके बाद नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में 164 का बयान कराया गया. इसके बाद आरोपी तारकेश्वर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-is-a-possibility-of-murder-on-the-mason-in-the-recovery-of-the-head-jitu-tudu-is-absconding-since-the-incident/">जमशेदपुर

: सिरकटी लाश बरामदगी में राजमिस्त्री पर हत्या की आशंका, घटना के बाद से ही फरार है जीतु टुडू

बिरसानगर में छिपकर रह रहे थे दोनों

नाबालिग लड़की का अपहरण 14 फरवरी को किया गया था. आरोपी मजदूरी का काम करता है. इस बीच ही उसकी नाबालिग लड़की से जान-पहचान हुई थी. वह नाबालिग का अपहरण करने के बाद बिरसानगर के जोन नंबर 3 में छिपकर रह रहा था. आरोपी तारकेश्वर मूल रूप से बिहार के जिला बेगुसराय रामटोला का रहने वाला है. बिरसानगर में वह बबलु मुंडा के घर में किराये पर रह रहा था. इसे भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/abhijeet-raj-has-been-in-controversies-twice-in-two-months-this-time-the-allegation-of-winning-the-election-with-the-help-of-fake-degree/">दो

माह में ही दूसरी बार विवादों में घिरे अभिजीत राज, इस बार आरोप फर्जी डिग्री के सहारे चुनाव जीतने का!
[wpdiscuz-feedback id="2cmwzcakot" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही