Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: सीतारामडेरा में ब्राउन शुगर बेचते एक धराया, पांच पर मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सीतारामडेरा पुलिस ने छायानगर इलाके में छापेमारी करके ब्राउन शुगर बेचते हुये सुखराम मुंडा को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना पर सीतारामडेरा पुलिस ने यह छापेमारी 3 मई को दिन के 1.30 बजे की थी. छापेमारी के दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि अन्य चार लोग फरार होने में सफल रहे. वहीं घटना के संबंध में सीतारामडेरा पुलिस ने एक मामला दर्ज करके सुखराम को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-maxizone-manager-absconding-seized-register-and-papers-from-office/">जमशेदपुर:

मैक्सीजोन का मैनेजर फरार, ऑफिस से रजिस्टर व कागजात जब्त

इसपर भी हुआ है मामला दर्ज

ब्राउन शुगर के साथ सुखराम पर मामला दर्ज करने के साथ-साथ पुलिस ने छायानगर का रहने वाला कुणाल मुंडा उर्फ चिल्ला, अजय यादव, पुटु मिश्रा और मंगल मुइया के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी ब्राउन शुगर के धंधे में लिप्त हैं. चारों का नाम सामने आते ही पुलिस सभी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mobile-snatched-from-sitaramdera-in-one-fell-swoop-case-registered/">जमशेदपुर:

सीतारामडेरा से झपट्टा मारकर मोबाइल छिनतई, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही