Search

 
 
 

जमशेदपुर : हाइवे पर ट्रक चालक व खलासी से लूट मामले में एक गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा के पास एनएच 33 पर ट्रक चालक अनंत सिंह और खलासी विकास कुमार से लूट करने के मामले में पुलिस ने सिदगोड़ा ग्वाला बस्ती निवासी राजा बनर्जी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है. राजा के खिलाफ बोड़ाम, मानगो और उलीडीह थाना में भी कई मामले दर्ज है. वह पूर्व में भी जेल जा चुका है. एमजीएम थाना प्रभारी राजू ने बताया कि 30 अप्रैल को बालीगुमा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के चालक अनंत सिंह और खलासी विकास से चार बदमाशों ने चाकू का भय दिखाकर दो मोबाइल और 10 हजार लूट लिए थे. घटना के बाद पीड़ित द्वारा थाने में शिकायत की थी. शिकायत के बाद पुलिस ने अनुसंधान करते हुए आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लिया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cleanliness-fortnight-celebrated-in-various-blocks-of-west-singhbhum-district/">चाईबासा

: पश्चिम सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखंडों में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही