Search

 
 
 

जमशेदपुर: सीतारामडेरा से ब्राउन शुगर के साथ एक गरिफ्तार

 
Jamshedpur : सीतामडेरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर बर्निंग घाट के पास छापेमारी करके ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में एक सुजल राय को 11 पुड़िया ब्नाउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. सुजल इसी थाना क्षेत्र के छायानगर का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर भी बरामद किया है. छापेमारी के समय एक युवक पुलिस के चमका देकर फरार होने में सफल रहा. युवक का नाम प्रेम भुइयां है और वह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्ठा का रहने वाला है. पुलिस ने यह छापेमारी शुक्रवार की शाम 5.30 बजे की थी. फरार युवक की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी भी कर रही है. छापेमारी के बाद पुलिस ने सीतारामडेरा थाना के एसआई गुलशन बिरूवा के बयान पर एक मामला दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-disobeying-the-order-of-the-court-was-costly/">जमशेदपुर

: कोर्ट के आदेश का अवहेलना करना महंगा पड़ा

शहर में नहीं थम रहा ब्राउन शुगर का धंधा

जमशेदपुर शहर की बात करें तो यहां पर ब्राउन शुगर का धंधा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. आए दिनों ब्राउन शुगर के साथ पुलिस किसी न किसी थाना क्षेत्र से धंधेबाजों को गिरफ्तार करती है. बावजूद इस तरह के धंधे में कमी नहीं आ रही है. इसके लिये वरीय पुलिस अधिकारियों ने भी सख्त निर्देश दिया है कि अवैध धंधे को हर हाल में फलने-फुलने नहीं देना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-patient-molested-in-mgm-hospital-caught/">जमशेदपुर:

एमजीएम अस्पताल में मरीज से छेड़खानी, पकड़ाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही