Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सीतारामडेरा से ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, छह फरार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सीतारामडेरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार की सुबह 7 से 8 बजे के बीच छायानगर में छापेमारी करके ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कई युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के लिये जुटे हुये हैं. इस बीच पुलिस के पहुंचते ही छह युवक वहां से फरार हो गये. घटना के संबंध में सीतारामडेरा थाना के एसआई विश्वनाथ कुमार राणा के बयान पर एक मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-beating-wife-to-death-in-ulidih-arrested/">जमशेदपुर:

उलीडीह में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

सात के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के संबंध में पुलिस ने छायानगर ह्यूमपाइप के रहने वाले राकेश कहार उर्फ पदुदम, काजल राय. विशाल कर्मकार, गोलु कौर, छायानगर डब्बा लाइन का रहने वाला राजा दास और दीपू मुंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसमें से राकेश कहार को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है. सभी के पास से पुलिस ने 15 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-contract-laborer-commits-suicide-by-hanging-in-sidgora/">जमशेदपुर:

सिदगोड़ा में ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही