Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा में देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार, गांजा के साथ भी धराया

Jamshedpur (Rohit kumar) : बागबेड़ा पुलिस ने देसी कट्टा के साथ बजरंगटेकरी निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अजय इलाके में हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना पाकर पुलिस ने छापेमारी की तो अजय पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ा और तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक देसी कट्टा और गोली बरामद की गई. थाना प्रभारी केके झा ने बताया कि अजय पूर्व में वायरलेस मैदान के पास सब्जी बेचता था. वह कुछ दिनों से सब्जी विक्रेताओं को हथियार दिखा रहा था. इसकी सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rajkumar-of-prateek-sangharsh-foundation-performed-human-religion-by-donating-sdp/">जमशेदपुर

: प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के राजकुमार ने एसडीपी डोनेट कर निभाया मानव धर्म

760 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

इधर, बागबेड़ा पुलिस ने 760 ग्राम गांजा के साथ बागबेड़ा कॉलोनी निवासी सूरज सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि सूरज अपने घर में गांजा रखकर उसकी बिक्री करता है. सूचना पर पुलिस उसके घर पहुंची और छापेमारी की. पुलिस को देख वह गांजा लेकर भागने लगा तभी पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि वह ओडिशा के तिरिंग से गांजा लेकर आता है. पुलिस ने दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही