Search

 
 
 

जमशेदपुर : चोरी की चार बाइक के साथ एक गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : उलीडीह पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में सुभाष कॉलोनी निवासी अजय चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है. अजय की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक भी बरामद की है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को पटमदा निवासी मंगल सहिस की बाइक उमा अस्पताल के पास से उस वक्त चोरी हो गई थी जब वह दवा लेने गया था. इस मामले में मंगल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. सीसीटीवी के आधार पर अजय को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर चार बाइक बरामद की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congressmen-burnt-the-effigy-of-the-central-government-against-brutality-against-women-in-manipur/">जमशेदपुर

:मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता के खिलाफ कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही