Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीतारामडेरा से पिस्टल के साथ एक धराया

 
Jamshedpur : एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर सीतारामडेरा पुलिस टीम ने गुरुवार की दोपहर थाना क्षेत्र में छापेमारी करके एक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. यह छापेमारी एक मकान में की गयी. मकान की तलाशी के दौरान ही पुलिस के हाथ पिस्टल लग गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-1-2-lakh-blown-out-of-account-by-downloading-any-desk-app/">जमशेदपुर:

एनी डेस्क एप डाउनलोड करते ही खाते से उड़ा लिये 1.2 लाख

ब्राउन शूगर तस्करी की मिली थी सूचना

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गम्हरिया इलाके से ब्राउन शूगर की तस्करी के लिये सीतारामडेरा में एक गिरोह आया हुआ है. इसके बाद ही सीतारामडेरा पुलिस को सतर्क किया गया था. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को ब्राउन शूगर तो हाथ नहीं लगा, लेकिन हथियार जरूर बरामद हो गया.

अभी जारी है छापेमारी

हथियार बरामदगी के बाद पुलिस टीम को अभी लग रहा है कि और भी कुछ हाथ लग सकता है. उसके आधार पर पुलिस पकड़ाये लोगों की निशानदेही पर छापेमारी कर रही है. पुलिस पूरे मामले का उद्भेदन देर रात तक या शुक्रवार को कर सकती है. सीतारामडेरा पुलिस मामले में कुछ भी बताने से अभी कतरा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-broad-daylight-in-ulidih-madhusudan-complex/">जमशेदपुर:

उलीडीह मधुसूदन कॉम्पलेक्स में दिन-दहाड़े चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही