Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी में चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार

Jamshedpur (Rohit kumar) : गोलमुरी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ आशीष कुमार उर्फ मछली को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है. पूछताछ में आशीष ने पुलिस को बताया कि उसने केबुल कंपनी से लोहा चोरी किया और बेचने जा रहा था. पुलिस उसे पकड़कर थाना ले गई. वहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shopkeepers-protest-against-the-boundary-wall-of-manipal-university-in-baridih/">जमशेदपुर

: बारीडीह में मणिपाल यूनिवर्सिटी की चहारदीवारी को लेकर दुकानदारों का विरोध

ठेले में ले जा रहा था चोरी का सामान

जानकारी के अनुसार आशीष शुक्रवार की रात चोरी का सामान एक ठेला में लेकर जा रहा था. गोलमुरी पुलिस की गश्ती दल ने उसे रोका और पूछताछ शुरू की. पूछताछ में वह संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर गई. वहां कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात स्वीकार की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही