Search

 
 
 

जमशेदपुर : उलीडीह में हथियार के साथ एक गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर की उलीडीह पुलिस ने रामनगर सूर्य मंदिर के पास स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा का रहने वाला अनीस कुमार मंडल है. अनीस के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद किया है. बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ramesh-hansda-launched-public-contact-campaign-in-ichagarh-sought-votes-for-sanjay-seth/">चांडिल

: रमेश हांसदा ने ईचागढ़ में चलाया जन संपर्क अभियान, संजय सेठ के लिए मांगा वोट

मारपीट का बदला लेना चाहता था अनीस

सिटी एसपी ने बताया कि 2 मई को राम नगर के ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ अनीस का विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर उसने कुछ दिन पहले ही एक साथी से हथियार लिया और मारपीट का बदला लेने के लिए क्षेत्र में घूम रहा था. घटना की अंजाम देने के पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अनीस पूर्व में भी जेल का चुका है और हाल ही में जेल से बाहर आया है. फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही