Search

 
 
 

जमशेदपुर : नवनिर्मित विद्यालय में चोरी करते एक धराया, लोगों ने की धुनाई

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत विनोवा भावे आश्रम स्थित नवनिर्मित हाईटेक इंगलिश स्कूल के भवन में चोरी कर रहे चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. लोगों ने उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में उसने अपना नाम सन्नी यादव बताया और बताया कि वह पास की ही सिदो-कान्हू बस्ती का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से स्कूल से चोरी किए गए इलेक्ट्रिक तार और स्विच बोर्ड को बरामद किया है. इसके पूर्व उसने स्कूल से एक पंखा भी चुराया था. सन्नी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी के सामानों को बेचकर उससे नशा करता है. वह पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है. इस भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-day-jeth-jatra-of-kudukh-sarna-samaj-organized-with-pomp/">मनोहरपुर

: कुड़ूख सरना समाज का दो दिवसीय जेठ जतरा धूमधाम से आयोजित

स्थानीय लोगों ने चोरी करते पकड़ा

बर्मामाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त स्कूल का भवन बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है पर अभी तक उसे हैंडओवर नहीं किया गया है. स्कूल में शरारती तत्व घुसकर छोटे-मोटे समानों की चोरी करते है. इसी क्रम में शुक्रवार को सन्नी स्कूल में चोरी करने घुसा था. स्थानीय लोगों ने उसे चोरी करते पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया. सन्नी को जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही