Search

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन से चोरी की तीन मोबाइल के साथ एक धराया

Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटानगर आरपीएफ ने चोरी की तीन मोबाइल के साथ बागबेड़ा कीताडीह निवासी संजू दुबे को गिरफ्तार किया है. टीम ने संजू की गिरफ्तारी टाटानगर स्टेशन के पार्सल साइडिंग की ओर से की. बरामद तीन मोबाइल की कीमत 75 हजार रुपये है. जानकारी देते हुए ऑपरेशन "यात्री सुरक्षा" को लीड कर रहे एएसआई बलबीर प्रसाद ने बताया कि 18 फरवरी को एक यात्री का मोबाइल चोरी हो गया था. यात्री द्वारा शिकायत के बाद टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की तलाश कर रही थी. देर रात 2.30 बजे उनके और फ्लाइंग टीम के द्वारा गश्त की जा रही थी. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-solar-water-tower-of-narsinghgarh-ward-number-four-is-bad-for-one-month-villagers-are-worried/">घाटशिला

: नरसिंहगढ़ वार्ड संख्या चार का सोलर जलमीनार एक माह से खराब, ग्रामीण परेशान

चोरी की बात स्वीकार की

गश्त के दौरान स्टेशन के पार्सल साइडिंग के पास एक संदिग्ध को देखा गया जिसकी शक्ल सीसीटीवी में दिखे चोर की तरह दिख रही थी. उसे पकड़कर जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम संजू दुबे बताया और बताया कि वह बागबेड़ा के कीताडीह का रहने वाला है. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 18 फरवरी को उसने एक यात्री का मोबाइल चोरी किया था और इसके पहले वह कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के दो और फोन भी बरामद हुए. फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp