Search

जमशेदपुर : एक सिगरेट आदमी के जीवन का 14 मिनट कम कर देता है : डॉ अमित कुमार

Jamshedpur (Anand Mishra) : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विश्वविद्यालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू से होने नुकसान से विद्यार्थियों को जागरूक करना था. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकाय के शिक्षक-शिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे. कार्यक्रम के वक्ता ब्रह्मानंद नारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार और चिकित्सा ऑन्कोलॉजी डॉ अमित कुमार थे. डॉ अमित कुमार ने तंबाकू और धूम्रपान से शरीर में होने वाले नुकसान पर प्रमुख रूप से बात की. उन्होंने इस बार के विश्व तंबाकू निषेध दिवस के विषय "वी नीड फ़ूड, नो टुबैको" पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि एक सिगरेटे इंसान की ज़िंदगी के 14 मिनट कम कर देता है. साथ ही उन्होंने कुछ ऐसे बिंदुओं पर बात की जिससे तंबाकू का उत्पाद कम हो सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-paid-the-bill-of-the-canteen-operator-in-the-court/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी ने कोर्ट में कैंटीन संचालक के बिल का किया भुगतान
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डॉ. आचार्य ऋषि रंजन , परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश शर्मा, डीन अकादमिक डी शोम, डीन साइंस डॉ आशीष कुमार प्रसाद, प्रो डॉ आरके नायक, डॉ प्रमोद कुमार, मानस रंजन नायक और डॉ शकीबुर रहमान खान मौजूद थे. विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डॉ आचार्य ऋषि रंजन ने कार्यक्रम की शुरुवात की गई. विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक डी शोम ने सिगरेटे के पैकेट्स पर बने चित्र पर बात की. उन्होंने कहा कि चित्र के बावजूद लोग सिगरेटे के नुकसान से अवगत नहीं हो रहे हैं. परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश शर्मा ने सिगरेट को भावनाओ से जोड़ा और बताया कि लोगो को इसे छोड़ने में दिक्कत होती है. मानस रंजन नायक ने सिगरेटे को चॉकलेट्स और ड्राई फ्रूट्स से बदलने की बात की. कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर अंकिता मोदक ने किया. डॉ आचार्य ऋषि रंजन ने डॉ अमित कुमार को मोमेंटो और शॉल भेट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम का समापन करते हुए भौतिक विज्ञान की डीन डॉ इशिता घोष ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//