Search

 
 
 

जमशेदपुर : हो समाज का दिल्ली के जंतर मंतर पर एक दिवसीय प्रदर्शन 21 अगस्त को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्वारा 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा. यह जानकारी हो समाज युवा महासभा पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष गोमेया सुंडी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी. उन्होंने बताया कि इस विशाल महा धरना में शामिल होने के लिए पूर्वी सिंहभूम से अब तक लगभग 1500 लोगों ने अपना समर्थन दिया है. उल्लेखनीय है कि आदिवासियों की "हो" भाषा बहुत ही पुरानी भाषा है. वर्तमान समय में जिसका संरक्षण एवं संवर्द्धन करना बहुत आवश्यक है. इसी दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए आदिवासी हो समाज युवा महासभा केंद्रीय कमेटी के प्रयास से यह धरना प्रदर्शन होने जा रहा है. जिसका मुख्य उद्देश्य हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के साथ-साथ हो भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति एवं इसको भारतीय शिक्षा पैटर्न में शामिल करने की मांग को केद्र सरकार के समक्ष रखना है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-two-women-and-a-young-man-serious-due-to-snakebite-treated-in-chc/">मनोहरपुर

: सर्पदंश से दो महिला व एक युवक गंभीर, सीएचसी में इलाजरत

झारखंड बिहार सहित विभिन्न राज्यों से जुटेंगे तीन हजार लोग

एक दिवसीय धरना में मुख्य रूप से झारखंड, बिहार, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के हो समुदाय के लगभग 3000 लोग अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखने के लिए एकत्रित होंगे. उन्होंने बताया कि इस विशाल महा धरना में आमंत्रित करने के लिए एक लाख पोस्ट कार्ड लोगों को भेजा गया है ताकि वो इस मांग को अपने स्तर पर उठाएं. धरना प्रदर्शन के पश्चात एक प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपेंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले दिनों बैठक की गई थी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आदिवासी हो समाज युवा महासभा पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, आदिवासी हो समाज महासभा, आदिवासी सेवानिवृत्ति संगठन, ऑल इंडिया ऑल लैंग्वेज एक्शन कमेटी आदि संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान है. इस अवसर पर सुशील सवैयाँ, रवि सवैयाँ, उपेन्द्र बानरा, सुरजा बास्के, राजू सिंह, बाबूलाल गोइपाय, राजेश कण्डेयोंग, मेंजो सवैयां, शबनम बारी, नूना हेम्ब्रम, अमन सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही