Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : एलबीएसएम कॉलेज में सोमवार को कॉलेज तथा रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिड टाउन ने एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया. सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. स्वागत भाषण मौसमी पॉल ने दिया. कॉलेज के प्राचार्य सह रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार झा ने मंच का संचालन किया. प्राचार्य अशोक ने संगोष्ठी "ऑवर यूथ ऑवर फ्यूचर : इन द कॉन्टेक्स्ट ऑफ यूएनओ डिक्लर्ड देम एन इंडिजनियस यूथ एज एजेंट्स ऑफ चेंज फॉर सेल्फ- डिटरमिनेशन" से विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-laid-foundation-stone-of-community-hall-for-manki-mundas/">चाईबासा

: मानकी मुंडाओं के लिए कम्युनिटी हॉल का विधायक ने किया शिलान्यास

पौधरोपण भी किया गया

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि और वक्ता एसपी बागरिया ने कहा कि युवा बड़ों से परामर्श लें, फिर स्वयं का आत्मनिरीक्षण करें. अंजनी निधि ने कहानी के माध्यम से युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को विकसित करने कहा. प्रीतम बनर्जी ने युवाओं के भीतर नेतृत्व विकसित करने की बात कही. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन शिवाजी राव ने किया. बाद में सभी अतिथियों ने पौधरोपण भी किया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-station-in-charge-distributed-football/">नोवामुंडी

: थाना प्रभारी ने फुटबॉल का किया वितरण

ये थे उपस्थित 

मौके पर आशीष दास, कुसुम ठाकुर, सरोज कांत झा, प्रीति सैनी, दर्शन सिंह चौहान , विशाल कुमार, हमृता जखारिया, अनूप गुप्ता, प्रेमा गोएना, प्रीति खड़ा, डॉ ज्योति कुमार सिंह, डॉ डीके मित्रा, प्रो विनोद कुमार, प्रो दीपांजय, डॉ विनय कुमार गुप्ता, प्रो संतोष राम, डॉ विजय प्रकाश, डॉ मौसमी पॉल, डॉ संचिता भुई सेन, प्रो जया कक्षप, प्रो ऋतु, प्रो सुष्मिता धारा, डॉ प्रशांत, प्रो मोहन, डॉ संतोष कुमार, डॉ सुधीर सुमन, डॉ रानी, सौरव वर्मा, प्रो बाबूराम सोरेन, शिप्रा बॉयपाई, प्रो लुशी रानी मिश्रा और शिवनाथ उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही