Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलबीएसएम में एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज के वर्चुअल रूम में एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. सांगोष्ठी "विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास में ध्यान योग की भूमिका" विषय पर हुई. मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ मनोज महापात्रा उपस्थित थे. प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने कहा कि अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हर छात्र को योग और प्राणायाम करना चाहिए. योग एक प्राचीन भारतीय अभ्यास है, जो मन और शरीर को एक साथ रखने का काम करता है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-government-and-non-governmental-organizations-hoisted-the-flag-on-the-occasion-of-77th-independence-day/">नोवामुंडी

: 77वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने किया झंडोत्तोलन

नियमित योग से हमारे भीतर ऊर्जा का निर्माण होता है : मनोज महापत्रा

मुख्य अतिथि डॉ मनोज महापत्रा ने कहा कि विद्यार्थी जब नियमित और ठीक प्रकार से योग और ध्यान करता है तो उसके भीतर ऊर्जा और उत्साह से भरे एक जीवंत व्यक्तित्व का निर्माण होता है. शरीर ,मन, बुद्धि और आत्मा व्यक्तित्व की इन चारों इकाइयों में जितना अधिक सामंजस्य एवं एकता होगा, हमारा व्यक्तित्व भी उतना ही सुदृढ़ होगा. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-four-minor-children-of-third-class-being-taken-to-surat-were-freed/">गिरिडीह

: सूरत ले जाए जा रहे तिसरी के चार नाबालिग बच्चों को कराया मुक्त

ये थे उपस्थित 

कार्यक्रम का संचालन डॉ विनय कुमार गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ मौसमी पॉल ने किया. मौके पर डॉ डीके मित्रा, प्रो विनोद कुमार, डॉ विनय कुमार गुप्ता, प्रो संतोष राम, डॉ विजय प्रकाश, प्रो जया कक्षप, प्रो सुष्मिता धारा, डॉ अजेय वर्मा, डॉ शबनम परवीन, डॉ प्रशांत, प्रो मोहन, डॉ संतोष कुमार, डॉ सुधीर सुमन, डॉ नूपुर रॉय और शिवनाथ उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही