Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉलेजों में गवर्निंग बॉडी गठन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला 3 मई को

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय से संबद्ध प्राइवेट कॉलेजों के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की नियुक्ति कर दी गयी है. इससे संबंधित पत्र प्रतिनिधियों को प्रेषित करने के बाद अब विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. कार्यशाला 3 मई को होगी, जिसमें कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी का गठन एवं उसके सुसंचालन व कर्तव्य आदि के संबंध में समुचित जानकारी दी जायेगी. इसे भी पढ़ें : 7th-10th">https://lagatar.in/hearing-in-high-court-on-6-cases-filed-regarding-7th-10th-jpsc-instructions-file-reswinder-on-jpscs-reply/">7th-10th

JPSC को लेकर दायर 6 केस पर हाईकोर्ट में सुनवाई: JPSC के जवाब पर रिजवाइंडर दाखिल करने का निर्देश
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गंगाधर पांडा, रजिस्ट्रार डॉ जयंत शेखर, वित्त अधिकारी डॉ पीके पाणि समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे. इसके साथ ही कॉलेजों के लिए नवनियुक्त विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तथ कॉलेज को लोग शामिल होंगे. यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणि ने दी. उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला दो सत्र में संपन्न होगी. दोनों सत्रों में गवर्निंग बॉडी के गठन, कर्तव्य आदि की जानकारी दी जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही