Search

 
 
 

जमशेदपुर : हिन्दी रचनाधर्मिता पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला “युवा रचनाकार” का आयोजन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : हिन्दी रचनाधर्मिता पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला “युवा रचनाकार” का आयोजन सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन में आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता संस्थान के न्यासी अरुण तिवारी एवं संचालन प्रकाश मेहता ने की. जबकि विषय प्रवेश मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन यमुना तिवारी व्यथित ने किया. मुख्य अतिथि के रुप में जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ० अमर सिंह थे. कार्यशाला में शहर के 20 स्कूलों के छात्र एवं शिक्षकों ने हिस्सा लिया. कई सत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में काव्य सत्र की विशेषज्ञ राजेन्द्र विद्यालय की पूर्व शिक्षिका श्रीमती छाया राय तथा समन्वयक अशोक पाठक `स्नेही`, कथा सत्र के विशेषज्ञ साहित्य समिति तुलसी भवन के भाषाविद्, पुरातत्वविद् एवं साहित्यकार दिव्येन्दु त्रिपाठी तथा समन्वयक डॉ० अजय कुमार ओझा एवं पत्रकारिता सत्र के विशेषज्ञ वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्र तथा समन्वयक ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र रहे. सभी ने काव्य, कथा तथा पत्रकारिता पर अपने-अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-burn-unit-to-be-shifted-to-new-medicine-building-of-mgm-hospital-process-started/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल के नए मेडिसिन बिल्डिंग में शिफ्ट होगा बर्न यूनिट, प्रक्रिया शुरु

इन्हें किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में उपस्थित छात्र- छात्राओं द्वारा स्वरचित काव्य पाठ के पश्चात सारे प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. जबकि शिक्षक व शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य रुप से अरुणा भूषण शास्त्री,  विद्यासागर लाभ, गुहाराम, डॉ० वीणा पाण्डेय `भारती`, नीलिमा पाण्डेय, उपासना सिन्हा, वसंत जमशेदपुरी, कैलाश नाथ शर्मा `गाजीपुरी`, डॉ० उदय प्रताप हयात, वीणा कुमारी नंदिनी, ममता कर्ण, अजय प्रजापति, शकुंतला शर्मा, मनोकामना सिंह `अजय`, सूरज सिंह राजपुत, डॉ० संजय पाठक `सनेही` एवं अन्य उपस्थित रहे. अंत में संस्थान के कोषाध्यक्ष विमल जालान ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-khakhariparas-devashish-patra-became-sdo-in-electricity-department-welcomed-by-the-people-of-the-village/">जमशेदपुर

: खखड़ीपाड़ा के देवाशीष पात्र बिजली विभाग में बने एसडीओ, गांव के लोगों ने किया स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही