Search

 
 
 

जमशेदपुर : आदर्श विद्या निकेतन उच्च विद्यालय में एक दिवसीय योग जागरण शिविर आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : पतंजलि युवा भारत के तत्वावधान में आदर्श विद्या निकेतन उच्च विद्यालय छोटा गोविंदपुर में बुधवार को एक दिवसीय योग जागरण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 80 छात्र-छात्राओं ने योग की बारीकियों को सीखा. पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बच्चों एवं विद्यालय के अध्यापकों को योगिक जोगिंग, सूर्य नमस्कार समेत विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-section-144-imposed-after-clash-internet-service-stopped-dc-sp-doing-camp/">पलामू

: झड़प के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, डीसी-एसपी कर रहे कैंप
इससे पूर्व स्वागत भाषण विद्यालय की शिक्षिका सह योग एंबेस्डर उषा भारती तथा शिविर के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन सीमा कुमारी ने किया. इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुष्मिता होता ने बच्चों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान तनुश्री नायक, मनोज कुमार मिश्रा, नीलिमा दास एवम् शशि भूषण उपस्थित थे. शिविर के आयोजन में विद्यालय के योग संवाहक ओमांश तिवारी, अंकुश तिवारी, करण मुर्मू, शुभम मार्डी एवं विद्यालय के सभी कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही