Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के बालभारती उत्क्रमित मध्य विद्यालय जैप – 6 में एक दिवसीय योग जागरण शिविर आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : पतंजलि युवा भारत के तत्वाधान में बालभारती उत्क्रमित मध्य विद्यालय जैप-6 सिदगोड़ा में एक दिवसीय योग जागरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बाल भारती उत्क्रमित मध्य विद्यालय के 187 बच्चों ने हिस्सा लिया. शिविर का संचालन जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष झा, योग शिक्षक मनोज श्रीवास्तव एवं योग शिक्षिका बबीता देवी ने किया. विद्यालय की योग एंबेस्डर नीलम खालको, पी सतनारायण और प्रधानाध्यापक महावीर प्रसाद ने बच्चों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया. शिविर में बच्चों को योगिक जोगिंग, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम समेत कई योगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया.  इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/apply-for-chief-minister-fellowship-scheme-by-march-10/">मुख्यमंत्री

फेलोशिप योजना के लिए 10 मार्च तक करें आवेदन
शिविर की शुरुआत प्रार्थना से तथा समापन शांति पाठ के साथ किया गया गया. शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक निर्मल रवानी, शेफाली एवं पतंजलि युवा भारत के विपिन कुमार, मनोज कुमार ने अहम भूमिका निभाई. पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले माह जिले के 1275 सरकारी शिक्षक शिक्षिकाओं को पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण दिया गया है. अब प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षिकाएं योग एंबेसडर के रूप में अपने-अपने विद्यालय में बच्चों को पतंजलि युवा भारत के माध्यम से योग शिविर लगाकर उनमें योग के प्रति जागरूकता ला रही है. इसी क्रम में यह योग जागरण शिविर का आयोजन किया गया. 11 फरवरी को हिंदुस्तान मित्र मंडल विद्यालय में प्रातः 9.30 बजे से योग जागरण शिविर का आयोजन किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही