Search

 
 
 

जमशेदपुर : हल्दीपोखर में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से सटे कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखार स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान डांगाडीह निवासी फूलचंद के रूप में हुई है जबकि कार्तिक और राजू घायल हैं. घटना के बाद सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल लाया गया है. बताया जाता है कि सभी एक बाइक पर सवार होकर हल्दीपोखर से डांगाडीह जा रहे थे तभी हल्दीपोखर स्टेशन के पास बाइक स्कीट कर गई जिससे सभी सड़क पर काफी दूर जा गिरे. गाड़ी को बाइक सवार काफी तेज गति से चला रहे थे. घटना के बाद सभी को एमजीएम लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने फूलचंद को मृत घोषित कर दिया. कार्तिक और राजू की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-elderly-couple-killed-with-sharp-weapon-in-naxal-affected-area/">चाईबासा:

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से मारकर हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही