Search

 
 
 

जमशेदपुर : एक शाम राजेश खन्ना के नाम कार्यक्रम 23 जुलाई को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर(जाज) द्वारा 23 जुलाई को माइकल जॉन आडिटोरियम में राजेश खन्ना नाइट कार्यक्रम को आयोजन किय़ा जाएगा.इस संबंध में कार्यक्रम का संयोजक के के ओझा ने बताया कि जाज द्वारा बॉलीवुड के सुपरस्टर राजेश खन्ना को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के कलाकार राजेश खन्ना की फिल्मों के गीतों से शाम को सजाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. इसे भी पढ़ें : राजेश">https://lagatar.in/rajesh-thakur-said-we-will-fight-and-win-but-will-not-bow-down-and-will-not-be-afraid/">राजेश

ठाकुर ने कहा- हम लड़ेंगे और जीतेंगे, लेकिन न झुकेंगे और न डरेंगे
इस अवसर पर कला एवं सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 10 लोगों को सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा चौथी बार एक शाम राजेश खन्ना के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कोरोना काल के दौरान कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था. इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा. कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है. इस अवसर पर लक्ष्मण पारेमा, उपाध्यक्ष गुरुशरण सिंह, सुभाष मुखी सुशांत हाजरा मुख्य रुप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही