Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देकर खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

Jamshedpur (Rohit kumar) : सीतारामडेरा स्थित निर्मलनगर ह्यूमपाइप निवासी हरदेश्वर शर्मा से साइबर ठगों ने बिजली कनेक्शन कट जाने के नाम पर करीब एक लाख की ठगी कर ली. ठगों ने हरदेश्वर के खाते से कुल 99,975 रुपए की अवैध निकासी कर ली. जानकारी मिलने पर उन्होंने सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. हरदेश्वर ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया. मैसेज में लिखा था कि उनका बिजली का बिल बकाया है, पेमेंट नही करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा. पेमेंट करने के लिए एक लिंक भी दिया गया था. लिंक पर क्लिक करने पर बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी गई. जानकारी भरने पर खाते से रुपए कट गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-old-man-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle/">जमशेदपुर

: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही