Search

 
 
 

जमशेदपुर : टेल्को में वज्रपात से एक युवक की मौत, साथी घायल

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : टेल्को में वज्रपात से बारीनगर निवासी 30 वर्षीय आमिर खान की मौत हो गई. जबकि उसका साथी मोहम्मद यूनुस गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने अमीर को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल यूनुस का इलाज अस्पताल चल रहा है. अमीर पूर्व में विदेश में नौकरी करता था और हाल ही में शहर वापस आया था. वह टाटा मोटर्स में प्राइवेट कान्वाई चालक था. घटना के बाद से पूरी बस्ती में मातम छाया हुआ है. अमीर अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-praveer-karmakar-became-school-topper-by-scoring-88-40-marks/">चाकुलिया

: 88.40% अंक लाकर प्रवीर कर्मकार बना विद्यालय टॉपर

साथी के साथ चाय पी रहा था अमीर

मिली जानकारी के अनुसार अमीर अपने साथी यूनुस के साथ चाय पी रहा था. इसी दौरान वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हुई जबकि यूनुस गंभीर रूप से घायल हो गया. अमीर के शव को टाटा मोटर्स अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही