Search

 
 
 

जमशेदपुर : अरका जैन विवि में ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर का आयोजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अरका जैन विश्वविद्यालय के जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन विभाग में सोमवार को ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर नौकरी की संभावना और मीडिया उद्योग विषय पर आयोजित किया गया. इस सेशन की मुख्य वक्ता फिल्म एंड मीडिया डिपार्टमेंट, इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन की असिस्टेंट प्रोफेसर अनामिका हलदर थी. इस अवसर पर अनामिका हलदर ने मीडिया करियर की बारीकियों को समझाया. उन्होंने बताया कि किस तरह से अपनी दिलचस्पी और कौशल के अनुसार सही करियर का चयन करें. कैसे अपना सीवी डिजाइन करें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ARKA-JAIN-ON-LINE-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-anos-ekka-reached-barsloya-targeted-the-current-mla/">सिमडेगा

: एनोस एक्का पहुंचे बरसलोया, वर्तमान विधायक पर साधा निशाना
अंत में हलदर ने अनेक प्रकार के सीवी के बारे में भी बताया और मीडिया रोजगार के अनछुए पहुलओं पर प्रकाश डाला. जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल अमिन ने कहा कि फाइनल सेमेस्टर के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग बहुत उपयोगी है. विभाग द्वारा फाइनल सेमेस्टर के छात्रों के लिए इस तरह के करियर काउंसलिंग का उद्देश्य यह है कि उन्हें अपने करियर से जुड़ी सही मार्गदर्शन मिल सके. इसलिए मीडिया एक्सपर्ट से फाइनल सेमेस्टर के छात्रों को रू-ब-रू करवाया, ताकि उन्हें सही सलाह मिल सके. सेशन के अंत में छात्रों ने मुख्य वक्ता से करियर से जुड़ी कई सवाल पूछे जिससे उन्हें संतोषजनक उत्तर मिले. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही