Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीडियोग्राफी ऑफ लेक्चर प्रोग्राम का हुआ ऑनलाइन उद्घाटन

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : कोल्हान विश्वविद्यालय तथा करीम सिटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को वीडियो ग्राफी ऑफ लेक्चर प्रोग्राम का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया. विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज कुमार ने उद्घाटन किया. करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने ऑनलाइन उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया. मीटिंग की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. जयंत शेखर ने की. कुलपति तथा रजिस्ट्रार ने संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय का उद्देश्य सामने रखते हुए बताया कि स्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा जल्दी लेना विश्वविद्यालय की मजबूरी है. इसी कारण से पाठ्यक्रम में कटौती की गयी है. हमारे पास इतना समय नहीं है कि विस्तार पूर्वक विद्यार्थियों की क्लास चलायी जा सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-press-club-took-out-a-journey-with-200-meter-long-tricolor/">जमशेदपुर

: प्रेस क्लब ने निकाली 200 मीटर लंबी तिरंगा के साथ यात्रा

प्राध्यापकों के लेक्चर की बनाई जाएगी वीडियो

विश्वविद्यालय में कार्यरत विद्वान प्राध्यापकों के लेक्चर की वीडियो बनाई जाएगी और उन वीडियोज को यूट्यूब तथा विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. इससें सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को कम समय में गुणवत्तापूर्ण लेक्चर ऑनलाइन मुहैया हो पाएगा. करीम सिटी कॉलेज के गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मोइज अशरफ ने एक डेमो क्लास भी लिया. कार्यक्रम के लिए करीम सिटी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है अर्थात् सभी प्राध्यापक यही आमंत्रित किये जाएंगे और यहां के सिस्टम से वीडियोज रिकॉर्ड तथा अपलोड किए जाएंगे. कार्यक्रम का संचालन डॉ. याहिया इब्राहीम ने किया तथा प्राचार्य डॉक्टर मोहम्मद रेयाज ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार मुरारी कुमार मिश्रा और डीएसडब्ल्यू सूरज चंद्र दास उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही