Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 16 जून को तीसरी बार होगा तीन बालू घाट का ऑनलाइन टेंडर

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिला में तीन बालू घाटों के लिए तीसरी बार 16 जून को ऑनलाइन टेंडर खुलेगा. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि दो बार ऑनलाइन टेंडर हुआ लेकिन बीडर लोगों द्वारा निर्धारित सरकारी न्यूनतम दर से भी कम बोली लगाने के कारण टेंडर को रद्द कर दिया गया. पुनः तीसरी बार 16 जून को चयनित तीन बालू घाट की नीलामी के लिए ऑनलाइन टेंडर होगा.उन्होंने बताया कि इस संबंध में सोमवार को सभी बीडर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करके उन्हें जानकारी दी गई की सरकारी निर्धारित दर से कम बोली लगाने पर बालू घाट की बंदोबस्ती संभव नहीं है. इस बारे में उनके सभी प्रश्नों का उतर दिया गया और उनसे कहा गया की निर्धारित सरकारी दर से अधिक बोली लगाने पर ही बाली घाट की बंदोबस्ती हो पाएगी. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-bjp-leaders-held-a-meeting-to-prepare-for-the-lok-sabha-and-assembly-elections/">मझगांव

: लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा नेताओं ने की बैठक
जिला खनन पदाधिकारी ने बताया की बनकाटा बालू घाट के लिए 58 रुपए प्रति एमक्यू, कोरिया मोहनपाल के लिए 58.36 रुपए प्रति एमक्यू और कोरिया मोहनपाल स्वर्णरेखा नदी घाट के लिए 57.47रुपए प्रति एमक्यू सरकारी दर निर्धारित हैं. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि बनकाटा बालू घाट का एरिया 4.40 हेक्टर, कोरिया मोहनपाल का 34.7 हेक्टर और कोरिया मोहनपाल स्वर्ण रेखा नदी घाट 40.3 हेक्टर एरिया है. टेंडर का निर्धारण जिला समिति द्वारा किया जाएगा. समिति में अध्यक्ष उपायुक्त सहित एडीसी, डीएमओ और लघु सिचाई एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सदस्य होंगे. उन्होंने बताया कि सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही