Search

 
 
 

जमशेदपुर : 15 सितंबर से शुरू होगी आईएसएल सीजन 10 के लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर एफसी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सीजन के लिए अपनी टिकटों की बिक्री 15 सितंबर को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म टिकट जिनी पर लाइव करेगा. टिकट 26 सितंबर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आधिकारिक बॉक्स ऑफिस स्टॉल के माध्यम से ऑफलाइन बुक करने के लिए उपलब्ध होंगे. नॉर्थ और साउथ स्टैंड के लिए टिकट 50 रुपये से शुरू होकर ऑनलाइन बुक करने के लिए उपलब्ध होंगे और हॉस्पिटैलिटी टिकट के लिए 3000 रुपये तक लगेंगे. क्लब पांच घरेलू मैचों के लिए एक विशेष ऑफर कॉम्बो की पेशकश कर रहा है, जिसमें अधिकतम 15% की छूट है और साथ ही जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमशेदपुर में खेले जाने वाले तीन मैचों के कॉम्बो के लिए 10% की छूट है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bhado-month-amavasya-puja-at-jugsalai-dadi-temple-on-14th-september/">जमशेदपुर

: जुगसलाई दादी मंदिर में भादो मास अमावस्या पूजा 14 सितंबर को

जमशेदपुर एफसी घरेलू मैदान पर पांच मैच खेलेगा

आईएसएल 2023-24 सीजन के फिक्स्चर की घोषणा अब तक दिसंबर महीने तक की जा चुकी है, जिसमें जमशेदपुर एफसी घरेलू मैदान पर पांच मैच खेलेगा, जिसकी शुरुआत पांच अक्टूबर को हैदराबाद एफसी के खिलाफ रोमांचक मुकाबले से होगी. इस दौरान जेएफसी 22 अक्टूबर को पंजाब एफसी के खिलाफ, मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ एक नवंबर को, एक दिसंबर को ओडिशा एफसी और सात दिसंबर को चेन्नईयिन एफसी के खिलाफ मैच खेलेगी. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-a-person-standing-on-a-bike-got-burnt-due-to-falling-of-11-thousand-volt-electric-wire-serious/">मझगांव

: 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार गिरने से बाइक पर खड़ा व्यक्ति झुलसा, गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही