Search

 
 
 

जमशेदपुर : डॉक्टरों की हड़ताल से सदर अस्पताल का ओपीडी बंद

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : एमजीएम अस्पताल में बीते दिनों बच्ची की मौत के बाद बच्ची के परिजन ने अस्पताल के चिकित्सक से मारपीट की थी. घटना के बाद से ही चिकित्सकों में आक्रोश व्याप्त है. अस्पताल के चिकित्सक दो दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. इस कारण अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है. वहीं गुरुवार  को इसका असर खासमहल स्थित सदर अस्पताल में भी देखने को मिला, जहां इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सारी सेवाएं बंद रही. सदर अस्पताल एक ऐसा अस्पताल जिस पर पूरे ग्रामीण क्षेत्र के लोग निर्भर करते हैं ऐसे में लोगों के समक्ष एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-villagers-of-52-mauza-performed-jantal-puja/">डुमरिया

: 52 मौजा के ग्रामीणों ने की जंताल पूजा

महिला होमगार्ड ने लगाया जातिसूचक शब्द प्रयोग करने का आरोप

इधर, एमजीएम अस्पताल में भी चिकित्सकों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही. बुधवार रात एक बार फिर चिकित्सक और होमगार्ड के जवान आपस में भीड़ गए, दोनों के बीच हाथापाई भी हुई. इस घटना में एक महिला होमगार्ड जवान ने चिकित्सकों पर जाति सूचक शब्द प्रयोग करने का आरोप लगाया है. इस मामले में पीड़िता ने साकची थाना और अस्पताल अधीक्षक से लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही