Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में फिर से शुरू हुई ओपन एयर लाइब्रेरी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में ओपन एयर लाइब्रेरी पुनः प्रारम्भ हो गई है. अब यह लाइब्रेरी कॉलेज प्रांगण में सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक प्रत्येक दिन खुल रही है. इस लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ समसामयिकी की जानकारी के लिए पुस्तकें और समाचार पत्र भी उपलब्ध हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-get-preparation-and-success-tips-for-cuet-ug-2024/">जमशेदपुर

: छात्रों को मिले सीयूईटी-यूजी 2024 के लिए तैयारी व सफलता के टिप्स
परंपरागत लाइब्रेरी की तुलना में ओपन एयर लाइब्रेरी से विद्यार्थी तुरंत कोई पुस्तक लेकर अध्ययन कर पाते हैं. विगत कुछ महीनों से लगातार आयोजित हो रही परीक्षाओं के कारण ओपन एयर लाइब्रेरी का संचालन रुक गया था, अब जबकि परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं, तब नए सिरे से इसकी पुनः शुरुआत की गई है. अब विभागों को क्रम से इसके संचालन का दायित्व दिया गया है. प्रत्येक दिन ओपन एयर लाइब्रेरी का संचालन अलग-अलग विभाग द्वारा किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही