Search

 
 
 

जमशेदपुर : लोगों की जान ले रहे हैं शहर में खुले नाले

 
Jamshedpur, (Mujtaba Haider Rizvi) : जमशेदपुर में खुले नाले काफी खतरनाक साबित हो रहे हैं. भुइयांडीह में एक खुले नाले में गिरकर रविवार को सात वर्षीय बच्चे मनमीत की मौत हो गई. शहर में इस तरह के दर्जनों खुले नाले हैं जो बेहद खतरनाक हैं. लेकिन प्रशासन, मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जुगसलाई नगर परिषद और टाटा स्टील युटीलिटीज‌ इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-durga-puja-will-be-celebrated-with-pomp-in-lava-of-ichagarh-block/">चांडिल

: ईचागढ़ प्रखंड के लावा में धूमधाम से मनेगी दुर्गा पूजा

नालों को ढकने का है नियम

नगर विकास एवं आवास विभाग का साफ निर्देश है कि नालों को खुला ना रखा जाए. नालों को ढाका जाए. नाले में गिर कर मौत के सर्वाधिक मामले रांची में ही हो रहे हैं. इसी के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग ने सभी नगर निकायों से कहा था कि वह नालों को ढकने का काम करें. लेकिन जमशेदपुर में कई इलाकों में नालों को ढकने का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है. मानगो, जमशेदपुर, जुगसलाई आदि इलाके में कई नाले अभी भी खुले हैं. हद यह है कि जमशेदपुर के कंपनी इलाके में भी खुले नाले मौजूद हैं और टीएसयूआईएसएल अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है. इसे भी पढ़ें :सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-villagers-will-stop-rail-on-september-4-if-the-demand-for-train-stoppage-is-not-met/">सोनुवा

: ट्रेन ठहराव की मांग पूरी नहीं होने पर चार सितंबर को ग्रामीण रोकेंगे रेल

मानगो के नाले में बह गई बाइक

मानगो के वारिस कॉलोनी में मानगो को कपाली से जोड़ने वाली सड़क पर काफी पुराना पुल है. इस पुल को नगर निगम ने अभी तक नहीं बनवाया है. लोगों की मांग है कि नगर निगम इसका जीर्णोद्धार कराए. पुल पर दोनों तरफ कोई गार्डवाल नहीं है. इसी के चलते रविवार की रात हुई तेज बारिश में एक बाइक बह गई. इसे भी पढ़ें :बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-doctor-absent-at-karaikela-health-center-villagers-in-the-grip-of-viral-fever/">बंदगांव

: कराईकेला स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद, ग्रामीण वायरल बुखार की चपेट में 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही