Search

 
 
 

जमशेदपुर: रात को दरवाजा खोलकर सोना महंगा पड़ा, हो गयी चोरी

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर 2 के रहने वाले कृष्णा कुमार सिंह और उनके परिवार के लोग सोमवार की रात दरवाजा खोलकर सो रहे थे. सुबह जब उनकी आंख खुली तब देखा कि घर में चोरी हो गयी है. घर के भीतर के सभी सामान बिखरे हुये थे. इसके बाद घटना की जानकारी जाकर सिदगोड़ा थाने में दी. जांच में पहुंची पुलिस ने कहा कि अगर लोग दरवाजा खोलकर रात को सोयेंगे तब चोरी की घटना से कैसे इनकार किया जा सकता है. घटना के संबंध में पुलिस ने अज्ञात तोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sexual-abuse-of-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-in-bistupur-case-registered/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मामला दर्ज

सुबह 6.30 बजे तक सो रहे थे परिवार के लोग

कृष्णा सिंह के परिवार के लोग मंगलवार की सुबह 6.30 बजे तक सो रहे थे. इसके बाद उनकी आंख खुली थी. कृष्णा का कहना है कि वे सोमवार की आधी रात को सो गये थे. उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी कि दरवाजा भीतर से खुला हुआ है. सुबह 6.30 के बाद आंख खुलने पर घटना की जानकारी मिली. चोरी की घटना में चोरों के साथ नकदी के अलावा तीन पीस मोबाइल समेत कुल 1.25 लाख रुपये हाथ आया है. इसे भी पढ़ें : चार">https://lagatar.in/when-the-four-year-old-daughter-did-not-study-the-parents-tied-her-and-beat-her-threw-her-in-galudih-on-death/">चार

वर्ष की बेटी नहीं पढ़ती थी तो मां-बाप ने बांधकर पीटा, मरने पर गालूडीह में फेंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही