Search

 
 
 

जमशेदपुर : कॉलेजों में गर्मी छुट्टी कटौती का विरोध, काला बिल्ला लगा कर काम कर रहे शिक्षक

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय एवं कॉलेज में पूर्व घोषित छुट्टियों में कटौती किये जाने के विरोध में शिक्षक-शिक्षिकाएं आंदोलन पर उतर आये हैं. इसे लेकर टीचर्स एसोसिएशन ऑफ कोल्हान यूनिवर्सिटी (टाकू) के आह्वान पर शहर के कॉलेजों में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काला बिल्ला लगा कर काम किया. टाकू का कहना है कि संघ को बिना विश्वास में लिए राज्यपाल के द्वारा छुट्टी को पुनर्निर्धारित कर दिया गया गया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-seraikela-courts-asis-son-secured-216th-rank-in-upsc/">आदित्यपुर

: सरायकेला कोर्ट के एएसआई के पुत्र ने यूपीएससी में 216वां स्थान प्राप्त किया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JCC-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="352" /> इसे लेकर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज समेत अन्य सभी कॉलेजों में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काला बिल्ला लगा कर काम किया. संघ का कहना है कि शिक्षक-शिक्षिकाओं को नन वैकेशनल वर्ग की तरह समझा जा रहा है, तो उन्हें 16 आकस्मिक अवकाश व 45 दिन का अर्न लीव दिया जाना चाहिए. शिक्षकों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि जिस गति से शिक्षकों की छुट्टी काटी गई, उसी तेजी से शिक्षकों की प्रमोशन, पेंशन, एजीपी आदि को भी पूरा किया जाये, अन्यथा वे कलम बंद सांकेतिक प्रतिरोध करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही