: जमशेदपुर के उद्योगों के लिए आज का दिन स्वर्णिम : पुरेन्द्र
हिंदुओं के लिए दंगाई होना गर्व की बात
अभय सिंह ने कहा कि उनका परिवार हिंदुवादी था है एवं रहेगा. हिंदुओं की रक्षा के लिए दंगाई कहे जाने से भी उन्हें गुरेज नहीं है. इसके लिए वे गर्व महसूस करते हैं. साथ ही हिंदुत्व की रक्षा के लिए ऐसी गलती एक बार नहीं सौ बार करने के लिए भी तैयार हैं. उन्होंने कहा कि वे किसी भी पार्टी में रहें हिंदुत्व से समझौता नहीं कर सकते हैं. जेबीएम में रहते हुए भी वर्ष 2017 में स्थानीय प्रशासन के दबाव के बावजूद उन्होंने बृहस्पतिवार की बजाय अपना झंडा शुक्रवार को अकेले निकाला. बन्ना गुप्ता पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जिनके छन्नी में 100 छेद हैं और दूसरे के ऊपर में आरोप ना लगाएं. कपड़े की तरह पार्टी बदलने वाले लोगों को हिंदू एवं हिंदुत्व का क्या ज्ञान है. महाभारत में 700 श्लोक को 18 हजार बताने वाले, जूता पहनकर नारियल फोड़ने वाले संस्कार की बात करते हैं यह शोभा नहीं देता. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-traders-can-get-freedom-from-outstanding-tax-by-paying-penalty-till-30th-april/">जमशेदपुर: 30 अप्रैल तक पेनाल्टी चुकाकर बकाया टैक्स से व्यापारी पा सकते हैं मुक्ति
गिरफ्तारी नहीं दूंगा, वारंट है तो पुलिस गिरफ्तार करे
दुर्गा पूजा के दौरान भोग वितरण में सरकारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में वारंट निर्गत होने के संबंध में अभय सिंह ने कहा कि वे अपनी गिरफ्तारी नहीं देंगे.बल्कि पुलिस में हिम्मत है तो वो उन्हें गिरफ्तार करे. भोग वितरण एवं रामनवमी झंडा विसर्जन जुलूस उनका निजी नहीं बल्कि समाज का मामला है. समाज के लिए वे जेल भी जाने को तैयार हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि वारंट निर्गत होने के मामले की जानकारी उन्होंने पार्टी के वरीय नेताओं को दे दी है. दूसरी ओर उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को शहर की सभी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव की एक बैठक काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान में बुलायी गई है. उक्त बैठक में रामनवमी को लेकर उत्पन्न विवाद एवं इस मामले में राजनीतिक दलों की भूमिका पर चर्चा होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-middle-aged-man-committed-suicide-after-being-cut-off-by-a-train-near-the-loco-gate/">जमशेदपुर: लोको फाटक के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]

Leave a Comment