Search

 
 
 

जमशेदपुर : गुरु गोविंद सिंह जयंती पर स्कूल को बंद रखने का आदेश

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी निजी स्कूलों को पत्र भेजकर श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर 17 जनवरी को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. इसके लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर निजी स्कूलों की मनमानी से उन्हें अवगत कराया था. बताया था कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर सरकारी स्कूलों में छुट्टी दी जाती है, लेकिन निजी स्कुल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में छुट्टी नहीं दी जाती है. इस पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. इसकी जानकारी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं अन्य सभी निजी स्कूलों के प्रबंधक एवं प्राचार्य को ईमेल द्वारा तत्काल पत्र भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ex-servicemen-service-council-celebrated-army-day-with-pomp-and-show/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस

निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप

सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने जिला शिक्षा अधीक्षक के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व में तत्कालीन उपायुक्त नितिन मदन कुलकर्णी द्वारा सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया था. तब से लेकर आज तक सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूल भी बंद होते रहे हैं. परंतु बीच-बीच में निजी स्कूलों के प्रबंधक मनमानी रवैया अपनाते हैं, जिसका भविष्य मे कड़ा विरोध किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही