Search

 
 
 

जमशेदपुर : युवा के सदस्यों को दिया गया संगठनात्मक विकास का प्रशिक्षण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) के कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को संगठनात्मक विकास पर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में युवा के सभी बोर्ड सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. आरंभ में युवा के संस्थापक अरविंद तिवारी ने वर्ष 1996 से अब तक युवा के सफर की विश्लेषणात्मक जानकारी प्रदान की. इस दौरान संस्था के विजन और मिशन को लेकर विचार विमर्श किया गया. साथ ही भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई. युवा के अध्यक्ष उषा सबीना देवगम, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, नीता बोस, सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने युवा के संस्थागत विकास पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए. बाल विवाह रोकने के लिए पोटका में पिछले वर्ष चलाए गए अभियान व प्रयासों की जानकारी कोऑर्डिनेटर ज्योति हेंब्रम ने दी. चंद्रकला मुंडा ,रीला सरदार, अवंती सरदार ,चांदमनी और अंजना ने विभिन्न केस स्टडीज प्रस्तुत कर युवा के प्रयासों के बारे में बताया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-inauguration-of-indian-knowledge-tradition-center-at-nit/">आदित्यपुर

: एनआइटी में भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र का उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही