Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोविंदपुर में शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 86 यूनिट रक्त संग्रह

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गोविंदपुर चांदनी चौक स्थित लक्ष्मीनारायण कृपा भवन में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में स्वैच्छिक रूप से 86 लोगों ने रक्तदान किया. मौके पर जदयू विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने कहा कि रक्तदान महान कार्य है. यह किसी का जीवन बचाने के काम आता है. किसका रक्त किसके काम आएगा यह कोई नहीं जानता है. लेकिन प्रत्येक स्वस्थ रक्तदाता का रक्त किसी न किसी जरूरतमंद के काम आता है. शिविर में उन्होंने स्वयं रक्तदान किया और लोगों से रक्तदान करने की अपील भी की. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-body-of-dhananjay-patar-of-kalidaspur-recovered-from-the-house-of-mani-shankar-mahato-of-hathiyasholi/">चाकुलिया

: हथियाशोली के मनीशंकर महतो के घर से कालिदासपुर के धनंजय पातर का शव बरामद
[caption id="attachment_273769" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/blood-donationjpg.jpg"

alt="" width="600" height="277" /> रक्तदान करते रक्तदाता.[/caption]

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

रक्तदान शिविर प्रारंभ होने से पहले उपस्थित अतिथियों व रक्तदाताओं ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव को श्रद्धांजलि दी. उसके बाद रक्तदान शुरू किया गया. कार्यक्रम में सुभाष उपाध्याय, कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे, जुगनू वर्मा विश्व हिंदू परिषद के सदस्य ज्ञान प्रकाश पांडे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य अरुण सिंह दांगी, कमलेश कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-and-education-minister-launched-clean-school-healthy-children-campaign-2022/">मुख्यमंत्री

और शिक्षा मंत्री ने “स्वच्छ विद्यालय स्वस्थ बच्चे” अभियान 2022 का किया शुभारंभ
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही