Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय के बारीडीह कार्यालय में 13 को रामार्चा पूजा, 14 को महाप्रसाद का आयोजन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के द्वारा आगामी 13 जुलाई को रामार्चा पुजा एवं 14 जुलाई को महाप्रसाद का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. उक्त दोनों कार्यक्रम विधायक के बारीडीह स्थित कार्यालय में संपन्न होंगे. उक्त पूजा की तैयारियों को लेकर सोमवार को अंतिम बैठक बारीडीह विधानसभा कार्यालय में आयोजित हुई. जिसमें विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से रामार्चा पूजा को लेकर अब तक हुई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की. भाजमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की. श्री श्रीवास्तव ने मंडल अध्यक्षों की ओर से अब तक बाटें गए निमंत्रण कार्ड और जमा किए निमंत्रण प्रपत्र की सौंपी की जानकारी विधायक को दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rent-payers-association-honored-civil-surgeon/">जमशेदपुर

: रेंट पेयर्स एसोसिएशन ने सिविल सर्जन को किया सम्मानित

भाजमो कार्यकर्ता निःस्वार्थ देंगे सेवा

रामार्चा पूजा एवं 14 जुलाई को होने वाले महाप्रसाद में पार्टी के कार्यकर्ता निःस्वार्थ सेवा प्रदान करेंगे. भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने मंडल अध्यक्षों से अपने मंडल से आने वाले लोगों आगंतुकों पर विशेष ध्यान देने और सभी को व्यवस्थित तरीके से प्रसाद प्राप्त हो यह सुनिश्चित करने के लिए कहा. महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह ने सभी महिला कार्यकर्ताओं को व्यवस्था बनाने में पूर्ण भागीदारी देने संबंधित निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-gangster-akhilesh-singh-was-in-jail-on-january-1-2013-but-havildar-gave-testimony-in-court-saw-him-running-in-baridih-on-the-same-day/">जमशेदपुर:

 गैंगस्टर अखिलेश सिंह एक जनवरी 2013 को जेल में था बंद, लेकिन हवलदार ने कोर्ट में दी गवाही- उसी दिन बारीडीह में उसे भागते देखा

बैठक में ये लोग थे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से भाजमो पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष भास्कर मुखी, वंदना नामता, चंद्रशेखर राव, मंत्री राजेश झा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता सह व्यवसायिक प्रतिनिधि आकाश शाह, नीजी सचिव सुधीर सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, औद्योगिक प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह, बिरसानगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार, पश्चिम अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, बारिडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सितारामडेरा पश्चिम मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, पूर्वी मंडल अध्यक्ष चार्ली, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष तिलेश्वर प्रजापती, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, परसुडीह मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सिन्हा, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा,विजय राव, शंभु झा, कमल किशोर, संजीव कामत सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-mazdoor-union-demonstrated-in-front-of-tata-motors-gate/">जमशेदपुर

: झारखंड मजदूर यूनियन ने टाटा मोटर्स गेट के सामने किया प्रदर्शन
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही