Search

 
 
 

जमशेदपुर : डिमना रोड में दुर्गा पूजा के लिए आयोजन समितियों को मिली अनुमति

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह गांधी मैदान दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक नीरज सिंह के प्रयास से मानगो डिमना रोड में सड़क के बीच होने वाले पांच पूजा समितियों को दुर्गा पूजा करने की अनुमति जिला प्रशासन की ओर से दे दी गई है. नीरज सिंह ने जिला प्रशासन, अनुमंडल पदाधिकारी तथा टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले दिनों मानगो डिमना रोड के बीच आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर संशय बना हुआ था जो कि गुरुवार को साफ हो गया. दुर्गा पूजा का आयोजन उसी स्थल पर होगा जहां कई दशकों से आयोजन होता रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-e-rickshaw-parked-outside-the-house-in-railway-accounts-colony-stolen/">चक्रधरपुर

: रेलवे एकाउंट्स कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा चोरी

अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा था ज्ञापन

ज्ञात हो की कुछ दिन पूर्व सभी दुर्गा पूजा कमेटी के प्रतिनिधि टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन तथा अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए जानकारी दी थी कि उक्त स्थल पर दशकों से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है मगर अब दुर्गा पूजा स्थल पर कहीं ओपन जिम तो कहीं पार्क का निर्माण कर दिया गया है जिस कारण पूजा कमेटी के लोग दुर्गा पूजा के आयोजन के स्थल को लेकर काफी परेशान थे. गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय से सशर्त दुर्गा पूजा कमेटियों को पूजा करने की अनुमति दे दी गई है. दुर्गा पूजा के आयोजकों द्वारा जिला प्रशासन को आश्वस्त किया गया था कि डिमना रोड में निर्मित ओपन जिम या पार्क को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के बाद जिला प्रशासन को वापस स्थान की चाभी सौंप दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही