Search

 
 
 

जमशेदपुर : ट्यूब डिवीजन में घर से घर तक कार्यक्रम का आयोजन

 
Jamshedpur : टाटा स्टील ट्यूब्स डिवीजन हर कर्मचारी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. सुरक्षा यहां कोई विकल्प नहीं है, बल्कि एक वादा है. हमारा प्रयास है कि टाटा स्टील ट्यूब्स में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति किसी भी काम के लिए सुरक्षित और खुश घर वापस जाए. यह बातें यूजीएस के हेड संतोष कुमार ने घर से घर तक कार्यक्रम में कहीं. इससे पहले हेड संतोष कुमार और ट्यूब डिवीजन जेडीसी के चेयरमैन ब्रजेश सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को ट्यूब डिवीजन के ईआईसी संजय एस साहनी के नेतृत्व में कंपनी के ऑडिटोरियम में किया गया. कार्यक्रम में ट्यूब डिवीजन के सुरक्षा और एचआरएम टीम के प्रतिनिधि के अलावा 44 ठेकेदार कर्मचारी और उनकी पत्नी ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : हड़िया-दारु">https://lagatar.in/sharda-devi-who-made-a-living-by-selling-liquor-and-liquor-became-a-source-of-inspiration/">हड़िया-दारु

बेचकर गुजारा करने वाली शारदा देवी बन गई प्रेरणास्‍त्रोत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही