Search

 
 
 

जमशेदपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय में रामचरित मानस की चौपाइ वाचन का आयोजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : संस्कार भारती महानगर इकाई द्वारा शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में रामचरित मानस की चौपाइ वाचन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की संयोजिका साहित्य विधा प्रमुख डॉ अनिता शर्मा एवं सोनी सुगन्धा, उपासना सिन्हा एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में रामचरित मानस पर आधारित चौपाइयां, हनुमान चालीसा एवं रामभजन का डॉ अनिता शर्मा के कुशल निर्देशन में तथा पद्मा झा के सुंदर संचालन में सस्वर पाठ हुआ. कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं ने राम चरित मानस की चौपाइयों के सस्वर किया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-many-more-naxalites-have-also-been-shot-in-the-police-naxal-encounter-in-kuchai-the-sp-revealed/">सरायकेला

: कुचाई में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कई और नक्सलियों को भी लगी है गोली, एसपी ने किया खुलासा
पाठ करने वाले छात्र-छात्राओं में बलविंदर कौर, रौशनी कुमारी, सीता कुमारी, रिचा कुमारी, उज्ज्वल, रुपाली कुमारी, सुमित, नीकिता, मुस्कान कुमारी, अमन कुमार, लवली कौर, बब्ली कुमारी, सुधा कुमारी, सुमित पॉल, निहारिका कुमारी, अंजली कुमारी शामिल थी. इस अवसर पर संस्कार भारती की सोनी सुगन्धा ने सुन्दरकाण्ड का मंगलाचरण, उपासना ने रामभजन वहीं कृष्णा सिन्हा ने भगवान राम के बालरूप को अपनी सुमधुर आवाज में ठुमक चलत रामचन्द्र भजन गाकर चित्रांकित कर दिया. संस्कार भारती की अध्यक्ष डॉ रागिनी भूषण ने बच्चों को नानी और नतिनी के प्यारे सम्बन्धों को जताते हुए उनको अंतःकरण से जोड़ने का खूबसूरत प्रयास किया. कार्यक्रम सुरेश सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रगान से सम्पन्न हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही