Search

 
 
 

जमशेदपुर : नाटक में हमारा जीवन प्रतिबिंबित होता है : डॉ मोहम्मद रेयाज

 
करीम सिटी कॉलेज में मना विश्व रंगमंच दिवस, छात्रों ने किया `अजब मदारी गजब तमाशा` का मंचन Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था स्पार्क (सोसाइटी फॉर प्रोमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर) के तत्वाधान में बुधवार को विश्व रंगमंच दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्रसिद्ध नाटककार अख्तर अली द्वारा लिखित नाटक `अजब मदारी गजब तमाशा` का मंचन किया गया. नाटक का निर्देशन शिवलाल सागर ने किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज उपस्थित थे. उन्होंने अपने संबोधन में विश्व रंगमंच की बधाई दी और कहा कि आज का दिन रंगमंच का दिन है. रंगमंच पर नाटकों का मंचन होता है. नाटक साहित्य का एक ऐसा रूप है, जिसमें हमारा जीवन पूर्णतया प्रतिबिंबित होता है. इसे भी पढ़ें : कुणाल">https://lagatar.in/kunal-shadangi-returns-to-jmm-today-may-be-a-candidate-from-jamshedpur/">कुणाल

षाड़ंगी की झामुमो में वापसी आज, जमशेदपुर से हो सकते हैं प्रत्याशी
नाटक का मंचन कॉलेज के केंद्रीय मंच पर हुआ. इसमें मुख्य भूमिका अनिकेत कर्ण तथा अनिकेत जायसवाल ने निभाई. उनके अलावा जिन कलाकार विद्यार्थियों ने नाटक में हिस्सा लिया, उनमें आकाश दास, प्रिया कुमारी, आकाश कुमार सिंह, आयुष बनर्जी, आयुष मित्रा एंव ऋषभ राज प्रमुख हैं. नाटक से पूर्व निर्देशक शिवलाल सागर ने अपने संबोधन में कहा कि नाटक समाज को सही दिशा दिखाने तथा समाज को जागृत करने का बेहतरीन माध्यम है. इस अवसर पर डॉ बीएन त्रिपाठी, डॉ अफसर काजमी, डॉ यहिया इब्राहीम, डॉ तनवीर जमाल काजमी, डॉ फिरोज इब्राहीम के अलावा कॉलेज के कई प्राध्यापक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-will-announce-candidate-today-party-angry-with-congress-over-lohardaga-seat/">झामुमो

आज करेगा प्रत्याशियों का ऐलान, लोहरदगा सीट को लेकर पार्टी कांग्रेस से नाराज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही