Search

 
 
 

Jamshedpur : बागबेड़ा में बेकाबू कार ने चार लोगों को रौंदा, चालक फरार

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डीबी रोड पर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क पर कहर बरपाया. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
 

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डीबी रोड पर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क पर कहर बरपाया. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Uploaded Image
बेकाबू कार ने टीवीएस एक्सएल में मारी टक्कर 


जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर TVS XL (नंबर JH 05 BU 8686) से घर लौट रहा था. इसी दौरान कार (नंबर JH 05 EF 9444) अनियंत्रित होकर पहले TVS XL को जोरदार टक्कर मार दी.

 

इसके बाद सड़क पर मौजूद तीन अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मौके का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया गया.

 

लोगों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश तेज कर दी है.

 

साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के कारणों और चालक की पहचान की जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. सभी लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही