Search

 
 
 

जमशेदपुर : कंपनी कमांड एरिया में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, टीएसयूआईएसएल नहीं करा रहा फॉगिंग

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : हाल के दिनों में बढ़ती ठंड के बीच जुस्को कमांड एरिया में पिछले 10 दिनों से अचानक मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. इससे मच्छर जनित रोग मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों के बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है. इस संबंध में जुस्को कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कंपनी कमांड एरिया में फॉगिंग नहीं की जारी है, जो ज्यादा महत्वपूर्ण है. जबकि टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा समय-समय पर डेंगू से संबंधित सर्वे करवाकर अपनी जिम्मेवारी की इतिश्री मान ली जाती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-paramjeet-a-new-gang-is-flourishing-in-burmamines/">जमशेदपुर

: परमजीत के बाद बर्मामाइंस में पनप रहा नया गिरोह

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

इस संबंध में जब संवाददाता ने टाटा स्टील हेल्थ डिपार्ट के प्रमुख डॉ. आलोक से बात की तो उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर जरुर कार्रवाई की जाएगी. डॉ आलोक ने कहा कि ठंड के दिनों में अक्सर मच्छरों का प्रकोप कम हो जाता है. इसलिए नियमित फॉगिंग ठंड के दिनों में नहीं कराई जाती है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा बारिश के दिनों में लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया था, साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से कीटनाशक का छिड़काव भी किया गया था जो नाकाफी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही