Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोर्ट परिसर में पार्क तोड़े जाने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश

Jamshedpur (Rohit kumar)जमशेदपुर कोर्ट परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया जब अधिवक्ताओं ने कोर्ट के आदेश पर परिसर में बने पार्क की चारदीवारी को तोड़ दिया. हालांकि बुधवार को कोर्ट में अवकाश के दौरान पार्क की चारदीवारी को तोड़ा गया पर गुरुवार को कोर्ट खुलने पर अधिवक्ताओं ने दीवार टूटी देखी और इसका विरोध करने लगे. अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला बार भवन के पास विधायक फंड से दो माह पूर्व पार्क का उद्घाटन किया गया था. इसे भी पढ़ें : शादी">https://lagatar.in/physically-abused-for-three-years-on-the-pretext-of-marriage-court-sentenced-ten-years-imprisonment/">शादी

का झांसा देकर तीन साल किया शारीरिक शोषण, कोर्ट ने सुनायी दस साल की सजा
बुधवार को कोर्ट में अवकाश का फायदा उठाकर पार्क को तोड़ दिया गया है. पार्क को तोड़े जाने को लेकर अधिवक्ताओं में काफी रोष हैं. इसकी शिकायत लेकर अधिवक्ताओं की एक टीम जमशेदपुर कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश के पास पहुंचे. हो हंगामा को देखते हुए प्रधान न्यायाधीश, रजिस्टर और अन्य पदाधिकारी बार भवन के पास पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. साथ ही पार्क को पुन: बनाकर देने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-seizes-property-of-two-engineers-in-mnrega-scam-case/">ED

ने मनरेगा घोटाला मामले में दो इंजीनियरों की संपत्ति जब्त की

ई-कोर्ट बनाने के लिए तोड़ा पार्क 

अधिवक्ताओं ने कहा कि कोर्ट में बने पार्क को ई-कोर्ट बनाने के लिए तोड़ा गया है. जिस जगह ई-कोर्ट बनना है वहां से बार भवन में प्रवेश करने के लिए काफी संकरा रास्ता है. इसके अलावा ई-कोर्ट के बन जाने से बार भवन की खिड़कियां भी बंद हो जाएगी जिससे काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा. मामले को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार तिवारी (पूर्व सेक्रेटरी) ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि पार्क की दीवार को तोड़ा गया है. हालांकि यह किस लिए किया गया है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. उन्होंने कहा कि पूर्व में पार्क के पास बैठने वाले अधिवक्ताओं को विस्थापित करने की कोशिश की गई थी जिसके बाद प्रधान न्यायाधीश से अनुरोध किया गया था कि अधिवक्ताओं को ना हटाया जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही