Search

 
 
 

जमशेदपुर : कारोबारी की पत्नी की हत्या से मारवाड़ी समाज में आक्रोश

 
  • चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कादंरबेड़ा चौक के पास शुक्रवार रात अज्ञात अपराधियों ने कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल (39) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इधर, घटना के बाद से मारवाड़ी समाज में आक्रोश का माहौल है. मामले को लेकर समाज के लोग शनिवार को जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल से मिलने पहुंचे. समाज के लोगों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंप हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congratulations-to-the-newly-nominated-general-secretary-of-rjd-minority-cell/">जमशेदपुर

: नव मनोनीत राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव का अभिनंदन
वहीं दूसरी ओर शनिवार को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स की एक बैठक हुई जिसमें जिले भर के कारोबारी मौजूद रहे. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन अगर 72 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो सभी कारोबारी जमशेदपुर बंद का आह्वान कर सकते है. बैठक में मुख्य रूप से चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, पूर्व अध्यक्ष अशोक भालोयटिया समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/vinod-singh-will-be-the-alliance-candidate-from-koderma-will-compete-with-annapurna-devi/">कोडरमा

से विनोद सिंह होंगे गठबंधन के उम्मीदवार, अन्नपूर्णा देवी से होगा मुकाबला

शहर में विधि व्य्वस्था चरमरा गई : मुकेश मित्तल 

मारवाड़ी समाज के मुकेश मित्तल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना से साफ जाहिर है कि शहर की विधि-व्सवस्था चरमरा गई है. उन्होंने कहा कि एसएसपी से मिलकर मा्मले में हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की गई है साथ ही शहर के विधि व्यवस्था में सुधार की भी मांग की गई है. इसको लेकर एसएसपी ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही