Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेएफसी यूथ टीम (टीएफए) ट्रायल्स के लिए 2700 से अधिक खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर एफसी ने हाल ही में अपनी अंडर 17 (टीएफए) टीम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू की थी, जिसे शानदार सफलता मिली. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रजिस्ट्रेशन सहित पूरे भारत से 2713 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया. रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन आयोजित किए गए थे. यह रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2007 के बीच जन्म लेने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए खुले थे. इस अवसर पर जमशेदपुर एफसी के सीईओ मुकुल चौधरी ने कहा कि टीएफए ने फुटबॉलरों की अगली पीढ़ी के प्रशिक्षण में गुणवत्ता के लिए लगातार स्टैंडर्ड निर्धारित किए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rjd-celebrated-netajis-birth-anniversary-in-khasmahal/">जमशेदपुर

: खासमहल में राजद ने मनायी नेताजी की जयंती

प्रशिक्षण के लिए 4 साल की मिलेगी स्कॉलरशिप

यह अंडर 17 ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन की संख्या से जाहिर होता है कि लोग जेएफसी और टीएफए पर भरोसा करते हैं. उन्होंने कहा कि जेएफसी की ओर से सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने टीएफए में ट्रायल्स के लिए खुद का रजिस्ट्रेशन किया है. ट्रायल्स 1 फरवरी से 8 फरवरी 2023 के बीच जमशेदपुर के टीएफए फुटबॉल ग्राउंड में होंगे. ये ट्रायल्स नि:शुल्क होंगे और पूरे भारत में सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए खुले रहेंगे. जिस खिलाड़ी को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, ट्रायल्स के बाद उम्मीदवार को फोन और ईमेल के माध्यम से एक सूचना दी जाएगी और अगर वह चुना जाता है तो क्लब के साथ प्रशिक्षण के लिए उसे पूरे 4 साल की स्कॉलरशिप मिलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही