Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: 11वीं में नामांकन के लिए सीट से अधिक आवेदन, एबीवीपी ने 256 सीट बढ़ाने की मांग की

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : कॉलेजों में इंटर की सीट की कमी के कारण छात्रों को हो रही परेशानी को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी से गुरुवार को मुलाकात की. इस दौरान एबीवीपी ने बताया कि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, ग्रजुऐट कॉलेज, एबीएम कॉलेज, बहरागोड़ा कॉलेज, घाटशिला कॉलेज में सत्र 2021-23 में नामांकन लेने के लिए कला संकाय तथा वाणिज्य संकाय में सीट से अधिक आवेदन आए हैं. इस कारण बहुत से छात्रों का नामांकन नहीं हो पा रहा है. प्रतिदिन नामांकन की उम्मीद में आ रहे छात्र बिना एडमिशन के वापस लौट जा रहे हैं. इसी को लेकर एबीवीपी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से जैक बोर्ड के सचिव को कम से कम दोनों संकाय में 256 सीट बढ़ाने के लिए ज्ञापन सौंपा.

स्कूलों में सीट खाली, वहां जाकर एडमिशन लें छात्र: जिला शिक्षा पदाधिकारी

वहीं, इस विषय में जब लगातार.इन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात की तो उनका कहना था कि जिन छात्रों को नामांकन नहीं मिल पा रहा है वह कॉलेज द्वारा तय कट-ऑफ के दायरे से बाहर आते हैं. ऐसी स्तिथि में जिले में 12वीं की पढ़ाई के लिए 20 सरकारी विद्यालय हैं जहां छात्र एडमिशन ले सकते हैं. कॉलेज में नामांकन की आपाधापी में सभी सरकारी स्कूल में सीट खाली ही रह जा रहे हैं. ज्ञापन सौंपने में जमशेदपुर महानगर के सह मंत्री दीपक भट्ट, प्रदेश सह मंत्री बापन घोष, नगर सह मंत्री दीपक भट्ट, सोनू साह, प्रवीण, आकाश, राज ,सुमित आदि मौजूद रहें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही