Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर आरआर सिंह को पी विजय ने किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : टाटा वर्कर्स यूनियन के ट्यूूब कंपनी से कमेटी मेंबर आरआर सिंह को भारतीय जनतंत्र मोर्चा सह ट्यूब डिवीजन एसटीपी फिनिशिंग वेयर हाउस विभाग के पी विजय राव ने सम्मानित किया. आरआर सिंह टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन एसटीपी फिनिशिंग वेयर हाउस में कार्यरत हैं. एसटीपी वेयर हाउस में कार्यरत पी विजय राव ने आरआर सिंह को निर्विरोध चुने जाने पर सम्मानित किया. आरआर सिंह वर्ष 2002 से लगातार यूनियन के कमेटी मेंबर के पद पर चुने जा रहे हैं. वे वर्ष 2009, 2021 और 2024 में निर्विरोध कमेटी मेंबर चुने गए हैं. इसे भी पढ़ें : कमीशन">https://lagatar.in/engineers-are-compromising-on-quality-for-commission-projects-worth-crores-are-getting-damaged/">कमीशन

के लिए इंजीनियर कर रहे क्वालिटी से समझौता, करोड़ों की योजनाएं हो रही क्षतिग्रस्त
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Tube-STP-RR-SINGH.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वे टाटा स्टील ट्यूब को-ऑपरिटिव सोसायटी में वर्ष 1997 से लगातार कमेटी मेंबर चुने जा रहे हैं. वे सोसायटी में तीन बार वाइस चेयरमैन के पद पर भी रह चुके हैं. सम्मान समारोह में एसटीपी फिनिशिंग विभाग के जेपी सिंह, अजय कुमार, पीएस पाणी, कौशिक दास, एल हेम्ब्रम, पीके दास, अशोक शर्मा, अंकित, सन्नी, अरविंद कुमार, सोनू सरदार, राजू मलिया, संजय सिंह और गल्वनाइजिंग विभाग के रवींद्र बख्शी उर्फ बब्लू मौजूद थे. मौके पर सभी ने आरआर सिंह को निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही