Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पद्मश्री डॉ.जानुम सिंह सोय के साले का रांची में निधन

Jamshedpur (Rohit Kumar) : भारत सरकार के प्रतिष्ठान कोल इंडिया लिमिटेड रांची से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक तथा पूर्व निदेशक मोतीलाल बांद्रा का मंगलवार को रांची में आकस्मिक निधन हो गया. वे 61 वर्ष के थे. उनका जन्म 27 जुलाई 1962 को हुआ था. मोतीलाल बांद्रा 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे. उनकी पत्नी माली समाद (बांद्रा) एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है. स्वर्गीय मोतीलाल बानरा पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय के साले तथा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के टाटा कॉलेज चाईबासा के सहपाठी थे. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-chakulia-entrepreneurs-will-go-on-indefinite-strike-from-february-15/">चाकुलिया

: 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे चाकुलिया के उद्यमी

बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को रांची से मुसाबनी प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव सौसौगोड़ा लाया गया. उनका अंतिम संस्कार 15 फरवरी की सुबह "हो" आदिवासी सामाजिक रीति रिवाज के अनुरूप किया जाएगा. आदिवासी समाज ने उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है. पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय, पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा तथा सेवानिवृत्त पुलिस डीएसपी जयपाल सिंह सिरका, शिवचरण बारी आदि ने सौसौगोड़ा पहुंच शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही